नूरपुर में ड्राइवर (Driver) को दिल का दौरा पड़ने से 40 सवारियों से भरी बस (Bus) पलट गई। इससे 15 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार देवी दर्शन नाम की निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी।

बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे करीब 15 लोग जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पांच यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि चालक को संभवतः हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते बस का नियंत्रण बिगड़ गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बस का टायर फटा था।

Leave A Reply

Exit mobile version