किन्नौर। जिले में कार (Car) के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत (Death) हो गई है। वहीं 1 व्यक्ति घायल (Injured) हुआ है।
यह दर्दनाक हादसा (Accident) भावा नगर के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक भावा नगर के पास शनिवार सुबह कार नंबर HP-26B-8999) जानी लिंक रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे के समय कार में 5 लोग थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई और एक जख्मी हुआ, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। कार में सवार हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी गांव डाकघर रामनी तहसील निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी गांव डाकघर रामनी तहसील निचार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी गांग्रे गांव तहसील निचार और इंदर लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी गांव डाकघर रामनी तहसील निचार की मौत हुई है।
इस हादसे में कार में सवार विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी गांव डाकघर रामनी तहसील निचार घायल हुआ है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की टीम आगामी तफ्तीश में जुटी है। हादसे किस वजह से हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

