Close Menu
    What's Hot

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    • सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
    • देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
    • बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
    • 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 17
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»प्राकृतिक खेती पर Dharmshala में कार्यशाला शुरू
    कांगड़ा

    प्राकृतिक खेती पर Dharmshala में कार्यशाला शुरू

    कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने किया शुभारंभ
    adminBy adminOctober 7, 2025178 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला। प्राकृतिक खेती पर धर्मशाला (Dharmshala) में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया।
    इस दौरान प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में देशभर में उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के माध्यम से प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस दिशा में आगे बढ़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित अन्न सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में किसान और बागवान विभिन्न फसलों व फलों को सफलतापूर्वक प्राकृतिक विधि से उगा रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 3 लाख 6 हजार किसान बागवानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य की 3584 पंचायतों में 2,22,893 से अधिक किसान अब 38,437 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक तरीके से विविध फसलें ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती पर विशेष बल दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के साथ, पूरे देश में गेहूं और मक्का के लिए सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं का समर्थन मूल्य 40 से बढ़ाकर ₹ 60 प्रति किलोग्राम किया गया है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की का समर्थन मूल्य 30 से बढ़ाकर ₹ 40 प्रति किलो किया गया है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की और गेहूं को खरीद केंद्रों तक पहुंचाने के लिए ₹ 2 प्रति किलोग्राम ट्रांसपोर्टेशन सब्सिडी की घोषणा की गई है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई कच्ची हल्दी के लिए भी ₹ 90 प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।

    इसके बाद प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लक्ष्य खेती को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता से मुक्त कर सतत एवं लाभकारी बनाना है। इसके बाद कार्यकारी निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजना का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भूमि की सेहत, जैव विविधता और किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार का सशक्त माध्यम है।

    प्रधान वैज्ञानिक, जैविक कृषि एवं प्राकृतिक खेती विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर डॉ. रामेश्वर ने फसल उत्पादन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में स्थानीय संसाधनों जैसे गोबर, गोमूत्र, बीजामृत और जीवामृत का प्रयोग लागत को कम करता है और उत्पाद को पोषक बनाता है।
    इसके बाद प्रगतिशील किसानों शक्ति देव (धर्मशाला), मुनिष कुमार (हमीरपुर), वीना धीमान (नगरोटा बगवां), रिशु कुमारी (कांगड़ा) एवं राजेश कुमार (चंबा) ने भी अपने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ी है।

    प्रधान वैज्ञानिक, जैविक कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डॉ. गोपाल कतना, ने बीज प्रणाली में प्राकृतिक खेती की भूमिका पर व्याख्यान दिया, जबकि सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार ने फसल संरक्षण प्रणाली विषय पर जानकारी दी।
    वहीं सहायक निदेशक (पशुपालन) डॉ. संदीप मिश्रा ने प्राकृतिक खेती में पशुपालन के एकीकरण पर चर्चा की और बताया कि गाय आधारित जैविक प्रणाली प्राकृतिक खेती की रीढ़ है।
    दोपहर के सत्र में कृषि उपनिदेशक, प्राकृतिक खेती डॉ. महेंद्र भवानी ने प्राकृतिक खेती पर तकनीकी सत्र संचालित किया। डॉ. विशाल सूद, एसटीओ पालमपुर ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं फसल प्रणाली पर प्रस्तुति दी।

    सहायक प्रोफेसर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने प्लांट प्रोटेक्शन के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), ब्लॉक नगरोटा सूरिया की सुमना देवी, फतेहपुर ब्लॉक के उमेश कुमार, ब्लॉक बडोह की सविता देवी, धर्मशाला ब्लॉक की ललिता देवी तथा नगरोटा बगवां ब्लॉक के बलवंत कुमार को ₹ 25-25 हजार के प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इसके अलावा कृषि मंत्री ने सिया स्वयं सहायता समूह ब्लॉक भेडू महादेव, अनमोल कृषि समूह नगरोटा बगवां ब्लॉक, शिव महिला कृषि समूह धर्मशाला ब्लॉक, प्राकृतिक खेती किसान ग्रुप फतेहपुर ब्लॉक, जागृति कृषि समूह देहरा ब्लॉक को ₹ 10-10 हजार के प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे। इस कार्यशाला में कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिले के 500 से अधिक किसान इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।

    कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा कांगड़ा डॉ. राज कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि डॉक्टर राहुल कटोच, उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उप निदेशक उद्यान अलक्ष पठानिया, महिला कांग्रेस महासचिव ममता मेहरा सहित कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आत्मा परियोजना, विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleNIT हमीरपुर के दो छात्र चरस के साथ गिरफ्तार
    Next Article बेटे ने लात मारकर मार डाली मां (Mother)!
    admin

    Related Posts

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    शिमला

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    By ravinderApril 13, 202611 Min Read

    शिमला। रोहड़ू पुलिस (Police) ने चंडीगढ़ (Chandigrah) से चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Arrest)…

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version