पालमपुर। भवारना पुलिस (Police) ने दो युवकों (Youth) को 5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवारना पुलिस ने परौर रेलवे फाटक के पास गश्त के दौरान यह कार्रवाई (Action) की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण वीर (26) निवासी परौर पालमपुर और दीपक (37) निवासी कांगड़ी पालमपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार भवारना थाना की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान परौर रेलवे फाटक के पास दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में NDPS Act की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Exit mobile version