धर्मशाला। कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 की चौथी संध्या पर दूसरी (2nd) बॉलीवुड (Bollywood) नाइट (Night) का आयोजन हुआ। इसमें संगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को सशक्त मंच देते हैं। ऐसे उत्सव न केवल स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाते हैं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक कला का सशक्त मंच बनकर उभरा है। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे अपनी लोक संस्कृति से जुड़ें और इसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बॉलीवुड नाइट में गायक कुमार साहिल ने दर्शकों को खूब नचाया।
वहीं निधि रस्तोगी, तानूरा डांस, नितीश राजपूत और दिव्या भट्ट ने भी अपनी प्रस्तुतियों ने खूबखूब वाहवाही बंटोरीं। इसके अलावा सिरमौर नाटी और मंडी नाटी जैसी पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू कराया।
कार्यक्रम में नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, धर्मशाला से कॉंग्रेस के पूर्व में प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, पार्षद अनुराग, बागनी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार और एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित गणमान्य मौजूद थे।

