Close Menu
    What's Hot

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 13
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»कोटला बड़ोग पुनर्वास Center के लिए ₹ 20 करोड़ किए जारी
    बिलासपुर

    कोटला बड़ोग पुनर्वास Center के लिए ₹ 20 करोड़ किए जारी

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में दी जानकारी
    ravinderBy ravinderDecember 26, 20253 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    बिलासपुर। सिरमौर जिले के कोटला बड़ोग पुनर्वास केंद्र (Center) के लिए ₹ 20 करोड़ जारी किए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhu) ने बिलासपुर में दी। उन्होंने यहां प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत बिलासपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) से लुहणु मैदान तक आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया। इसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें भारी संख्या में विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। पूरा बिलासपुर शहर चिट्टा विरोधी नारों से गूंज उठा।

    मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन शुरू होने से पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में उपस्थित लोगों को चिट्टे और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरुकता शपथ भी दिलाई। लुहणु मैदान में उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए श्री सुक्खू ने समाज के प्रत्येक वर्ग से चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की चिट्टे के खिलाफ लड़ाई इसलिए है, क्योंकि यह हमारे बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि समाज में बदलाव हमेशा युवाओं ने ही लाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी युवा ही हमारे साथ मिलकर हिमाचल को चिट्टे से मुक्त करेंगे।

    सीएम सुक्खू ने कहा कि चिट्टा कोई साधारण नशा नहीं है, बल्कि यह ऐसा जहर है, जो बच्चों की मुस्कान छीन लेता है और युवाओं के सपनों को जला देता है और परिवारों एवं समाज को तबाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ 15 नवंबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में एंटी चिट्टा वालंटियर योजना आरम्भ करने जा रही है। इस योजना के तहत कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, एनसीसी, एनएसएस, युवा क्लबों और समाज के जागरूक युवाओं को एंटी-चिट्टा वॉलंटियर के रूप में जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें इस लड़ाई के खिलाफ योद्धा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और नशे के शिकार व्यक्तियों के लिए पुनर्वास पर काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कार्रवाई सिर्फ भाषणों, नारों और वॉकथॉन तक सीमित नहीं है बल्कि ठोस इरादों और परिणामों के साथ इसे धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 से 19 नवंबर को राज्यव्यापी नाका अभियान में 208 विशेष नाके, 27,982 वाहनों की गहन जांच, कई एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज तथा 33 गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को पूरे प्रदेश में समकालिक तलाशी और छापेमारी, 124 स्थानों पर कार्रवाई, 9 एनडीपीएस मामले और 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

    उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की दुकानों पर विशेष अभियान, 41 संस्थान, 598 दुकानें, 12 मामले दर्ज और 385 चालान किए गए। पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट का उपयोग उन व्यक्तियों को रोकने के लिए किया जा रहा है, जो लगातार चिट्टे तस्करी या अवैध ड्रग नेटवर्क से जुड़े रहते हैं, ताकि वे भविष्य में इस अवैध गतिविधि को जारी न रख सकें और समाज को नुक्सान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 6 और 19 दिसंबर को पीआईटी और एनडीपीएस के तहत 19 कुख्यात चिट्टा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनको हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि पीआईटी और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभी तक 66 आपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 दिसंबर को पुलिस और औषधि विभाग ने पूरे प्रदेश में 33 बंद, निलंबित और लाइसेंसधारी दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। इसमें 4 इकाइयों में अनियमितताएं पाई गईं और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य नकली, बिना लाइसेंस वाली और मनो-संवेदी दवाओं के अवैध निर्माण और वितरण को रोकना है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को निर्जन और अर्ध-सार्वजनिक स्थानों पर राज्य-स्तरीय सर्च ऑपरेशन, 301 युवाओं की जांच और काउंसलिंग की गई।

    उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को चिट्टे से प्रभावित 234 पंचायतों में समकालिक बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें नशा तस्करी से संबंधित स्थानीय सूचनाओं की समीक्षा, समुदाय आधारित जागरूकता अभियानों की रूपरेखा तथा आगामी रोकथाम एवं प्रवर्तन रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन बैठकों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नशामुक्ति प्रयासों को सुदृढ़ करना और समुदायों को अभियान का सक्रिय भागीदार बनाना था। उन्होंने कहा कि 19 व 20 दिसंबर को चिन्हित मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाएं और 24 लाख रूपये नकद जब्त किए गए हैं।

    इसके अलावा सरकारी भूमि पर या चिट्टे के धंधे से कमायी गई चिट्टा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। इस तरह के अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण के कुल 72 मामलों में से 14 में कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, शेष मामलों में राजस्व विभाग स्तर पर आगे की कार्रवाई प्रगति पर है।

    इस मौके पर नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज तथा बंबर ठाकुर, नशा निवारण बोर्ड के सह संयोजक संजय भारद्वाज, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त राहुल कुमार, SP संदीप धवल भी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleHim ईरा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में कर रहा सहयोग
    Next Article दूसरी बॉलीवुड Night ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    सोलन

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    By ravinderOctober 13, 202612 Mins Read

    सोलन। बद्दी (Baddi) के धखनुमाजरा गांव में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला (Case)…

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026

    बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version