कांगड़ा। जिले के लिए एक दुःखद खबर (Sad news) है। यहां का एक और वीर सपूत शहीद (Martyr) हो गया है। 25 साल के अग्निवीर नवीन कुमार करगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थे। उनकी ड्यूटी के दाैरान भू-स्खलन की चपेट में आने से माैत (Death) हो गई। वह जम्मू-कश्मीर (जैक) राइफल में तैनात थे। नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजमल थुरल पंचायत के गांव हलूं के निवासी थे।

नवीन कुमार की 20 मई की मध्य रात्रि भू-स्खलन की चपेट में आने से माैत हो गई। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। उनकी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। नवीन कुमार के पिता जैक राइफल से बतौर हवलदार रिटायर हुए थे। उनका पांच सात पहले देहांत हो चुका है।

नवीन के परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहन और बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन कुमार का पार्थिव शरीर वीरवार को पैतृक गांव में पहुंचेगा।

Leave A Reply

Exit mobile version