कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने लोगों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान कांगड़ा उपमंडल में प्रशासन ने पटाखे बचने के लिए स्थान नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल, गाहलियां मैदान नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंज और मैदान नजदीक पटवार भवन हारचक्कियां चिन्हित किए गए हैं। नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल में पटाखे बेचने के लिए अनुमति के लिए आवेदन 9 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर उपमंडल अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा है कि केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी। चिन्हित स्थानों पर पटाखों को बेचने की अनुमति सुबह 10 से रात 8 बजे तक होगी। दिवाली वाले दिन पटाखों को चलाने के लिए रात 8 से रात 10 बजे तक का समय रहेगा।
Breaking News
- DA के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
- Sad news: भू-स्खलन की चपेट में आया युवक, मौत
- Shame : मां की हत्या कर जंगल में दबाया शव, बेटा गिरफ्तार
- RS बाली पंजाब कांग्रेस के ऑब्जर्वर नियुक्त
- आपदा प्रभावितों की मदद कर मनाया Independence day
- Chamunda Temple के पास श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, 4 की मौत
- अदालत के आदेश पर EVM खुली, जीत गया हारा प्रत्याशी
- कार-बिन वितरण अभियान का दूसरा चरण शुरू (Start)
Thursday, August 21