कांगड़ा। पुराना कांगड़ा बाया समेला सुबह 8:45 बजे नई (New) बस (Bus) चलेगी। यह घोषणा HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने की है। वह पुराना कांगड़ा के लाइब्रेरी भवन में नगर परिषद द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर अजय वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी के सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नगर परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों एवं विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों की प्रतिभा और समर्पण की प्रशंसा की।मुख्यथिति ने पुराना कांगड़ा लाइब्रेरी हॉल के नवनीकरण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान नगर परिषद कांगड़ा के कार्यकारी अधिकारी रणवीर वर्मा, अध्यक्ष रेणु शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा, पार्षद सौरव शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव गुप्ता,अनिल कुमार, आरएम धर्मशाला साहिल कपूर व अन्य नगर परिषद के पदाधिकारी, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

