कांगड़ा। National Sports Day पर पॉलिटेक्नीक इंस्टीट्यूट के सहयोग से पॉलिटेक्नीक ग्राउंड कांगड़ा में वाल्मीकि फुटबॉल क्लब, फुटबॉल एसोशिएशन कांगड़ा और ईगल एफसी कांगड़ा ने भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। इस विशेष अवसर पर खिलाड़ियों को फल बांटे गए।
वहीं खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा रहे। उन्होंने इस आयोजन और खेलों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में हम पिछड़ रहे हैं। इस पर विचार और मेहनत करने की जरूरत है।