कांगड़ा। जिले के कांगड़ा पुलिस थाने (Police station) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2024 की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ (Best) थाना घोषित किया है। यह पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न मानकों जैसे अपराध नियंत्रण, त्वरित समस्या निवारण, जन शिकायतों के समाधान, प्रशासनिक दक्षता और जनसहयोग को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।

इसके लिए एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री और डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कांगड़ा थाने के प्रभारी संजीव कुमार को बधाई दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने एसपी कांगड़ा और डीएसपी का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह शीर्ष अधिकारियों के मार्गदर्शन और उनके स्टाफ की मेहनत का नतीजा है।

गौर हो कि 18 जनवरी को पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश ने औचक निरीक्षण के दौरान कांगड़ा पुलिस थाने की कार्यप्रणाली की सराहना की थी।

Exit mobile version