शिमला। प्रदेश में 21 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट (Alert) जारी किया है। खासकर 23 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात (snowfall) की संभावना है।

प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को बादल छाए रहे। विभाग ने संभावना जताई है कि जनवरी के अंत तक प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी होगी। इनमें किन्नौर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, मंडी और शिमला जिले शामिल हैं।

इनके ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। इन दिनों प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ रहा है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। ऊना में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है।

इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम के इस रुख के कारण प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राज्य में और ठंड बढ़ने की संभावना है।

Leave A Reply

Exit mobile version