हमीरपुर। ब्लॉक समिति (BDC) की बैठकों में लगातार शामिल न होने पर एक अधिकारी (Officer) को जुर्माना लगाया गया है। यह अधिकारी एक नहीं-दो नहीं, बल्कि चार साल (Four Year) से गैर हाजिर रह रहा था। इसे जुर्माना भी इतना लगाया है कि वह शर्म से पानी-पानी हो जाए। लोक निर्माण विभाग के इस अधिकारी को 5 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राज्य का पहला मामला है, जब किसी अधिकारी को इस तरह का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है। ब्लॉक समिति की त्रैमासिक बैठक में टौणी देवी डिवीजन के अधिकारी को यह सजा मिली है।
हमीरपुर के बीडीओ सभागार में ब्लॉक समिति के सदस्यों की त्रैमासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। इस मौके पर 15वें वित्त आयोग के बजट पर चर्चा की गई। इसी के साथ विकास कार्यों के लिए नई रूपरेखा तैयार की गई।
बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि उक्त अधिकारी की लगातार अनुपस्थिति के कारण कई विकास कार्य रुके हुए थे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह बैठक में नहीं आ रहा था। ऐसे में यह निर्णय लिया गया।
इस दौरान बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, बीडीओ हमीरपुर हिमाशी शर्मा एवं ब्लॉक समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Breaking News
- विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
- Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
- स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
- HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
- बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
- किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
- 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
Tuesday, September 22
