नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवां
जसौर
डबल मर्डर के आरोपी की पत्नी और बेटी को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं इस केस का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास में है।

DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा है कि आरोपी की पत्नी एवं बेटी मर्डर के दौरान मौके पर मौजूद थीं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहां न्यायाधीश ने उन्हें 3 दिन 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाई एवं भाभी के मर्डर से पूर्व आरोपी की पत्नी व बेटी का मृतक महिला के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था। जमीन-जायदाद को लेकर दोनों परिवारों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। DSP ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version