कांगड़ा। इंटर (Inter) यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुरुष नॉर्थ जोन मंगलवार को शुरू (Start) हो गई। एमसीएम (MCM) डीएवी (DAV) कॉलेज (College) कांगड़ा में विधायक केवल पठानिया ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों के ढांचे को सुदृढ़ करके युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करके नशे के खिलाफ जंग को और ताकत मिलेगी।

उन्होंने खेलो इंडिया के अंतर्गत इस प्रतियोगिता के लिए आयोजकों और खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आज खेलों को अपने जीवन में शामिल करने वाले युवा अधिक उर्जावान होते हैं। उन्होंने कहा आज खेलें युवाओं को जीवन में शारीरिक सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है जिससे युवा खेलों की तरफ पहले से अधिक आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा बुनियादी ढांचे को भी सुदृढ़ करने की तरफ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा वह स्वयं एक खिलाड़ी रहे हैं उन्होंने हॉकी का कई बार नेशनल खेला है। उन्होंने कहा उन्होंने अपना पहला नेशनल आठवीं कक्षा में खेल लिया था।

उन्होंने कहा उनके जीवन में खेलों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और जिसके कारण आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा युवाओं को नशे से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक खेलों अपने जीवन में शामिल करना है। उन्होंने कहा यदि युवा खेलों की तरफ आकर्षित होंगे तो वह अपना अधिक समय खेलों में देंगे और नशे से दूर रहेंगे।

इस मौके पर उनके साथ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी कांगड़ा निशु मोंगरा, एमसीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य बलजीत सिंह पटियाल, संजय शर्मा, युवराज सिंह, अशोक हिमाचली, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा और खिलाड़ी भी मौजूद रहे। सबसे पहले मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी ने अभिवादन किया। कॉलेज के प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस प्रतियोगिता के बारे में उन्हें जानकारी दी।

Leave A Reply

Exit mobile version