Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»HPTDC के होटल दिखेंगे मेक माई ट्रिप पोर्टल पर
    कांगड़ा

    HPTDC के होटल दिखेंगे मेक माई ट्रिप पोर्टल पर

    निगम ने देश की अग्रणी ट्रैवल कंपनी से किया एग्रीमेंट
    ravinderBy ravinderSeptember 10, 2025205 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के होटल (Hotel) मेक माई ट्रिप (Make My Trip) पोर्टल (Portal) पर दिखेंगे। निगम ने इसे लेकर देश की अग्रणी ट्रैवल कंपनी से एग्रीमेंट किया है। इस तरह निगम ने पर्यटन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफार्म का लाभ उठाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। एग्रीमेंट के बाद निगम के 56 होटल अब मेक माय ट्रिप प्लेटफार्म पर ऑनलाइन (Online) बुकिंग (Booking) के लिए उपलब्ध होंगे।

    इस संबंध में धर्मशाला में निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम के पास राज्य के विभिन्न हिस्सों में बेहतरीन होटल मौजूद हैं। इनमें देश-विदेश से आने वाले पर्यटक ठहरना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा अत्यंत आवश्यक है। मेक माय ट्रिप के साथ जुड़ने से निगम के होटलों को बड़ा बाजार मिलेगा और पर्यटक अपने घर बैठे इन होटलों की बुकिंग कर पाएंगे।

    साल 2023 में जब उन्हें निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उस समय यह घाटे में चल रहा था। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार मेहनत कर निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने का कार्य किया। इसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष निगम ने 107 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। उन्होंने कहा कि मेक माय ट्रिप के साथ किया गया यह समझौता निगम के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
    उन्होंने कहा कि इस करार से पर्यटन निगम को न केवल नई ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि प्रदेश आने वाले पर्यटकों को भी गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवाएं ऑनलाइन से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय के निगम के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बाबत निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस निर्णय को अनुमोदन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त ढंग से स्थापित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

    साथ ही शिमला में भीड़भाड़ और प्रशासनिक दृष्टि से बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय का स्थानांतरण आवश्यक था। इस दौरान मेक माय ट्रिप के जोनल प्रभारी आशीष पारेख, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार और महाप्रबंधक अनिल तनेजा भी उपस्थित रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleDehra में बिहार निवासी ने की थी बच्चे की हत्या, गिरफ्तार
    Next Article Crime : 11.82 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version