कांगड़ा के कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली है। HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मिशन रोड (Road) पर बने कूड़ा संयंत्र केंद्र (Center) में इसका शुभारंभ किया।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल भी मौजूद रहे। अजय वर्मा ने कहा कि कूड़ा संयंत्र में नई मशीनरी के स्थापित होने से कूड़े का निष्पादन पहले से और अच्छे ढंग से किया जा सकेगा।
इस कूड़ा संयंत्र में बेट वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट को अब अच्छे से निष्पादित किया जा सकेगा, क्योंकि यह दो मशीनें इस संयंत्र में लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा क्षेत्र के लिए यह कूड़ा संयंत्र बहुत महत्व रखता है, क्योंकि कांगड़ा शहर से प्रत्येक दिन सैंकड़ों टन कूड़ा निकलता है।
इसका निष्पादन होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कि वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। कार्यक्रम में नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा, विजय सहगल, अनिल, मोना, सुनील और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

