Close Menu
    What's Hot

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
    • दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
    • रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
    • 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
    • घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
    • Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
    • 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
    • महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»देहरा उपचुनाव : 65.42 प्रतिशत हुई Voting
    कांगड़ा

    देहरा उपचुनाव : 65.42 प्रतिशत हुई Voting

    13 जुलाई को मत गणना के बाद सामने आएगा जनादेश
    adminBy adminJuly 10, 2024189 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    देहरा। विधानसभा क्षेत्र देहरा के उपचुनाव (By-election) में 65.42 प्रतिशत मतदान (Voting) हुआ है। रिटर्निंग अधिकारी (SDM) शिल्पी बेक्टा ने कहा है कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र में कुल 84,694 वोटर्स (Voters) में से 55,408 ने वोट डाला। इनमें 29,152 महिला और 26,256 पुरुष मतदाता हैं।

    वोटिंग मशीनों को पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाएगा

    वोटिंग के बाद सारी मतदान सामग्री को चुनाव आयोग के नियमों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ ढलियारा कॉलेज में बने स्ट्राँग रूम में पहुंचा दिया गया है। यहां वोटिंग मशीनों को पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाएगा। 13 जुलाई को यहीं मतगणना होगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं।
    इस बार भी महिलाओं ने अधिक संख्या में मतदान करते हुए 68 प्रतिशत का आंकड़ा पार किया। वहीं लगभग 62 प्रतिशत पुरुषों ने देहरा में अपने मताधिकार का उपयोग किया। पुरुषों से अधिक संख्या में मतदान कर महिलाओं ने एक बार फिर साबित किया कि वे घर-परिवार के साथ-साथ राष्ट्रीय और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी आगे हैं।

    वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला

    विधानसभा उपचुनावों को लेकर इस बार देहरा निर्वाचन क्षेत्र के वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। वोटर्स ने भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। युवा हो या बुजुर्ग, महिलाएं हो या पुरुष, सभी मतदाताओं ने लोकतांत्रित प्रक्रिया में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में देहरा विधानसभा उपचुनाव में अपना वोट डाला।

    बुजुर्ग मतदाताओं ने भी वोट डालने के लिए स्फूर्ती दिखाई

    राजगढ़ की शिवानी, बाड़ी की ज्योति, लुदरेट के प्रेम शर्मा, देहरा के मानवी वालिया, अंचला शर्मा और शाश्वत ने पहली बार विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाला। पहली मर्तबा वोट डालने वाले यह युवा जहां एक तरफ काफी उत्साहित थे। वहीं क्षेत्र के प्रति अपना फर्ज निभाने का गौरव भी उनमें देखने को मिला।
    बुजुर्ग मतदाताओं ने भी इस दौरान वोट डालने के लिए स्फूर्ती दिखाई। हालांकि इन उपचुनावों में 737 बुजुर्ग मतदाताओं ने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए होम वोटिंग के विकल्प का लाभ उठाकर अपने घरों से मतदान किया। वहीं मतदान केंद्रों में भी आज भारी संख्या में बुजुर्ग मतदाता अपना वोट डालने पहुंचे। अमरपुरी के धर्मचंद, देहरा की सुरक्षा देवी, अभिलाषा देवी, राजकुमारी सहित कई बुजुर्ग मतदाताओं ने पोलिंग बूथों में जाकर वोट डाला और और को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 100-मसोट मतदान केंद्र में सर्वाधिक 80.46 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 307 मतदाताओं में से 247 ने अपना वोट डाला। वहीं लुदरेट पोलिंग बूथ में सबसे कम 49.39 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    विधानसभा के आम चुनाव में हुई थी 71.39 प्रतिशत पोलिंग

    देहरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावों (2022) में विधानसभा के आम चुनाव में यहां 71.39 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। विधानसभा चुनाव-2022 में कुल 85,263 मतदाताओं में से 60,866 ने अपना वोट डाला था। इनमें 31551 महिला, 27621 पुरुष और 1694 डाक मतपत्र थे। वहीं हाल ही में हुए लोकसभा-2024 चुनावों में देहरा विधानसभा क्षेत्र में 65.09 प्रतिशत वोटिंग हुई। 84,491 मतदाताओं में से 54,996 मतदाताओं ने वोट डाला था। इनमें 29,142 महिलाएं और 25,854 पुरुष वोटर्स ने मतदान किया था।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleढोंगी बाबा Business Man से उड़ा ले गए ₹ पौने दो लाख
    Next Article CM ने किया भू-स्खलन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
    admin

    Related Posts

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    देश

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    By ravinderAugust 7, 202602 Mins Read

    अल्मोड़ा। देश के पहले पर्सनल फ्लाइंग (Flying) व्हीकल (Vehical) के शुरुआती परीक्षण (Test) की सफलता…

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026

    1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version