Close Menu
    What's Hot

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
    • 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    • CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन
    • Good news: असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर निकली भर्ती
    • CBSE स्कूलों में पांच साल के लिए 305 अंग्रेजी शिक्षक नियुक्त
    • Murder कर नाले में फेंका था चालक का शव, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच Tourist हुए घायल
    • प्रधान और उपप्रधान पर Government land पर अतिक्रमण के आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, June 19
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»CHC बड़ोह को मिला अतिरिक्त भवन
    कांगड़ा

    CHC बड़ोह को मिला अतिरिक्त भवन

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया उद्धाटन
    adminBy adminJuly 25, 2025159 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नगरोटा बगवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़ोह को शुक्रवार को अतिरिक्त भवन (Building) मिला। इसका उद्धाटन स्वास्थ्य (Health) मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भवन 6 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र अतिरिक्त भवन बनने से क्षेत्र की 14 पंचायतों के लगभग 22 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसमें लगभग 30 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही प्रसव कक्ष (लेबर रूम) की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। इससे गर्भवती महिलाओं को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अतिरिक्त भवन के बनने से अब बड़ोह क्षेत्र के नागरिकों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य आधारभूत संरचनाओं में निरंतर निवेश कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में लिए गए सुधारात्मक कदमों के चलते प्रदेश एनएएस-2025 सर्वेक्षण में देशभर में पांचवें स्थान पर पहुंचा है, जो गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार के स्पष्ट परिणाम शीघ्र सामने आएंगे।

    उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन, डेंटल चेयर तथा डेंटल एक्स-रे मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों की स्थापना से न केवल रोगियों की जांच और इलाज की प्रक्रिया अधिक प्रभावी व त्वरित होगी, बल्कि ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पास के केंद्र में मिल सकेंगी।
    इस मौके पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली विशेष रूप से मौजूद रहे।

    आरएस बाली ने कहा कि बड़ोह क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बस स्टैंड से लेकर बाजार तक सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ-साथ बाजार क्षेत्र का समग्र सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को साकार करने के लिए बड़ोह में एक अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की स्थापना की जाएगी। यह प्रोजेक्ट पर्यटन विभाग के माध्यम से क्रियान्वित होगा, जो स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करेगा।

    वहीं रात्रिकालीन रोशनी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरोत्री, सुन्ही, एरला, रड्ड और नगरोटा बगवां के प्रमुख चौराहों पर बड़ी सोलर लाइटें लगाई गई हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक अहम कदम साबित होगा।

    कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एसडीएम मुनीष शर्मा, तहसीलदार बड़ोह मेघना गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी, एमओएच डॉ. राजेश सूद, बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, ब्लॉक कांग्रेस से मानसिंह चौधरी, बीडीसी अध्यक्षा अंजना, रोगी कल्याण समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleदु:खद : खाई में गिरी Car, युवक की हुई मौत
    Next Article नगरोटा College में ₹ 5 करोड़ से बनेगा कन्या छात्रावास
    admin

    Related Posts

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    By ravinderJune 18, 202602 Mins Read

    चंबा जिले में बोलेरो के खाई में गिरने से एक ही गांव के सात लोगों…

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन

    June 17, 2026

    Good news: असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर निकली भर्ती

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन

    June 17, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version