कांगड़ा। रानीताल में गरीब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी मां की भी तबीयत बिगड़ गई है। उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतात टांडा ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी नेक पाल मंगलवार रात को परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। करीब रात एक बजे उसकी तीन साल की छोटी बेटी आंशिका को उल्टियां लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इस दौरान सात साल की दूसरी बेटी को भी उल्टियां शुरू हो गईं। आनन-फानन में परिजन बच्ची को टांडा ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यही नहीं, सुबह दस बजे बच्चों की मां की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके चलते उसे टांडा ले जाया गया। बच्चियों की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। बहरहाल पुलिस ने खाने के सैंपल ले लिए हैं।
Breaking News
- Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
- 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
- Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
- चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
- 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
- बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
- Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
- Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
Tuesday, September 1

