कांगड़ा। यहां 11.96 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। कांगड़ा पुलिस (Police) ने नशा तस्करी के आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई (Action) की है।
पहला आरोपी बृजेश कुमार उर्फ मामू है। उसके खिलाफ पहले से ही आठ मामले (Case) दर्ज हैं। वहीं राहुल उर्फ रोली नशे का आदी है। उस पर कांगड़ा और नगरोटा बगवां में विभिन्न लोगों को हेरोइन बेचने के आरोप हैं।

राहुल के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं। दोनों को आईपीएच गेस्ट हाउस कांगड़ा के पास एक सुनसान जगह से गिरफ्तार किया गया है। दोनों हेरोइन के नशे में थे। सीरिंज के जरिए सीधे हेरोइन का इंजेक्शन लगाने से दोनों के हाथ सूज गए हैं। बृजेश विभिन्न समूहों के छात्रों को निशाना बनाता था। उसके नगरोटा बगवां के पवन और जितेंद्र बहल के साथ संबंध थे। इन युवकों की गिरफ्तारी से नगरोटा के पवन, मामू और बहल का सिंडिकेट खत्म हो गया है।

दोनों को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि अब कांगड़ा पुलिस इन सभी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने और नष्ट करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Leave A Reply

Exit mobile version