धर्मशाला के रक्कड़ गांव में पुलिस ने एक साथ रह रहे महिला और पुरुष के घर से 1 246 किलो (kg) चरस पकड़ी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। आरोपी पुरुष रक्कड़ और महिला खड़ौता गांव की बताई जा रही है।

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर केस की आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोनों आरोपियों के चरस के गौरखधंधे में शामिल होने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस ने शनिवार देर रात करीब दो बजे के बाद इनके घर पर दबिश दी। वहां से यह नशे की खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना धर्मशाला में लेकर आई।

Exit mobile version