हमीरपुर जिले के बमसन (टौणी देवी) ब्लॉक की एक पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान पर सरकारी (Government) भूमि (Land) पर अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं। जानकारी मिली है कि इस संदर्भ में राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पंचायत प्रधान या उप प्रधान द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है या नहीं।
नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत दी है। शिकायत मिलने की बाद राजस्व विभाग ने दोनों पंचायत
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमि की पैमाइश शुरू कर दी है। अगर प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ दी गई शिकायत अगर सही पाई गई तो इस सूरत में उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है। फिलहाल संबंधित संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं।

