हमीरपुर। जिले के बड़सर उपमंडल के तहत पड़ते बणी गांव में एक व्यक्ति (Man) ने लावारिस बैल को गोली (Firing) मारी है। आरोप यह है कि व्यक्ति ने अपने खेत (Field) में गेहूं (Wheat) की फसल को खा रहे बैल को पहले डंडे से मारना शुरू कर दिया। बैल ने आरोपी पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी घर से बंदूक लेकर आए और बैल पर गोली चला दी।

आदित्य सांगल पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर बणी तहसील बड़सर ने इस संदर्भ में पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक बैल बणी स्थित एक खेत में उगी हुई गेहूं की फसल काे खा रहा था। इस दौरान गांव के मदन लाल पुत्र स्वर्गीय नत्थू राम अपने घर से डंडा लेकर आया और बैल को भगाने के लिए मारने लगा।

इस पर बैल ने मदन लाल पर हमला बोल दिया। इस दौरान आदित्य सांगल ने मदन लाल को लावारिस बैल से बचाया। इसके बाद मदन लाल अपने घर चला गया। वहां से वह बंदूक लेकर आया और बैल पर गोली चला दी।

इसके बाद बैल वहां से भाग गया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कर दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास बंदूक का लाइसेंस था या नहीं और उसने किस स्थिति में गोली चलाई।

Leave A Reply

Exit mobile version