चंबा जिले कियाणी क्षेत्र में मोबाइल (Mobile) फोन (Phone) फटने का मामला सामने आया है। यहां उस समय सब स्तब्ध हो गए, जब एक दुकानदार (Shop keeper) यतिन जरयाल निवासी कियाणी अपनी दुकान (Shop) बंद कर घर जाने लगे तो उनकी पेंट की जेब में रखा मोबाइल गर्म लगने लगा।

दुकानदार ने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर देखना चाहा तो उससे धुआं निकल रहा था। मोबाइल को उलट-पलट कर देखने पर अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया। गनीमत यह रही कि मोबाइल फटने से पहले ही दुकानदार ने उसे दूर फेंक दिया।

मोबाइल फटने से उन्हें हल्की चोटें आई हैं। यतिन जरयाल ने कहा कि उन्होंने एक नामी कंपनी का मोबाइल खरीदा था। रोजमर्रा की तरह वह दुकान बंद कर घर के लिए निकले। अचानक उनकी जेब में रखा मोबाइल गर्म हो गया। इससे धुआं निकलने लगा।

यतिन ने तुरंत पेंट की जेब में रखे मोबाइल को निकालकर देखा तो उससे धुआं निकल रहा था। इसमें अचानक जोरदार धमाका होने पर यतिन ने मोबाइल को दूर फेंक दिया। मोबाइल फटने से हुए जोरदार धमाके के शोर को सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को यतिन को नजदीकी निजी क्लीनिक में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया।

Leave A Reply

Exit mobile version