Close Menu
    What's Hot

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    • अब डॉ. जनकराज को Vigilence ने किया तलब
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 29
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»रोजगार»गुड न्यूज: 387 पदों के लिए निकली भर्ती, 17 अक्तूबर तक करें आवेदन
    रोजगार

    गुड न्यूज: 387 पदों के लिए निकली भर्ती, 17 अक्तूबर तक करें आवेदन

    adminBy adminOctober 6, 2023Updated:October 6, 2023364 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमालयन स्टेट एडवेंचर पावर कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड ने 387 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इनमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लिपिक), असिस्टेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, जूनियर मैनेजर सहित अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लिपिक के 18 पद, सुरक्षा प्रहरी के 43, ब्रांच मैनेजर के 10, चालक के 13, परिचालक के 14, स्टाफ नर्स जीएनएम के 13, एरिया मैनेजर के 9, असिस्टेंट मैनेजर के 11, रिलेशनशिप मैनेजर के 7, सफाई कर्मचारी के 14, अकाउंटेंट फीमेल के 9, ऑफिस को-ऑर्डिनेटर के 6, जूनियर मैनेजर के 12, डिप्टी मैनेजर के 5, पेट्रोल पंप अटेंडेंट के 10, वर्कशॉप सुपरवाइजर के 14, सिक्योरिटी कैप्टन के 9, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 12, सीनियर असिस्टेंट के 8, प्रोजेक्ट डाटा एनालिसिस के 13, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के 14, जिला सुपरवाइजर के 11, जनरल हेल्पर के 33, आईटीआई ऑल ट्रेड के 21, सिविल इंजीनियर के 7, जूनियर इंजीनियर के 6, मैकेनिकल इंजीनियर के 4, हॉस्पिटल अटेंडेंट के 10, स्टोर इंचार्ज कम टाइमकीपर के 12, कंप्यूटर ऑपरेटर के 10 और फील्ड मैनेजर के 9 पद भरे जाएंगे।

    यह रहेगी आयु सीमा

    इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल, 2023 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन

    इन पदों के इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थी कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड के अधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 85808-32076 पर अपनी शैक्षणिक योग्यता की मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, पीडीएफ फाइल बनाकर निर्धारित तिथि तक 17 अक्तूबर तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। सभी आवेदनकर्ता को पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है। आवेदन की तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। सभी पद हिमाचल के लिए ही अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में आठवीं, दसवीं से लेकर मास्टर ऑफ कॉमर्स, बीसीए, एमसीए, डीसीए, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएससी साइंस की डिग्री 50 फ़ीसदी अंकों के साथ होना अनिवार्य होगा। ओबीसी एससी व एसटी के लिए 50 फीसदी वाली शर्त नहीं है। संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य किया गया है। कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना जरूरी है। कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड द्वारा अभ्यार्थियों का चयन प्रक्रिया केवल मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर ही फाइनल चयन किया जाएगा। मुख्य (मेन) लिखित परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी, जिसमें 140 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। सभी पदों की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, अंग्रेजी, जनरल हिंदी, जनरल अवेयरनेस, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एबिलिटी, असिएंट हिस्ट्री से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में फेल होने वाले उम्मीदवारों को डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा ही मान्य होगी, लिखित परीक्षा के आधार पर ही फाइनल चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

    लिखित परीक्षा 22 अक्तूबर को

    लिखित परीक्षा 22 अक्तूबर, 2023 को ली जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम दैनिक समाचार पत्रों में 26 नवंबर, 2023 को प्रकाशित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र/ जॉइनिंग लेटर भारतीय डाक माध्यम द्वारा अभ्यर्थियों डाक पते के ऊपर भेज दिए जाएंगे। कॉरपोरेशन द्वारा सभी चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है। सभी अभ्यर्थियों को नॉलेजमेंट एडमिट कार्ड/ एनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।

    मुख्य लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नहीं है प्रावधान

    मुख्य लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 95 अंक लेना अनिवार्य किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती मासिक वेतनमान स्टाइपेंड 12920 से लेकर 33540 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रैवलिंग अलाउंस, डियरनेस अलाउंस, इपीएफ, जनरल प्रोविडेंट फंड, प्रमोशन, मेडिकल इंश्योरेंस,आदि अन्य भत्ते भी मिलेंगे। ये सभी पद 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें अनुबंध समाप्ति के बाद स्थाई तौर पर नियमित किया जाएगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 80914-24066 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News शिमला समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleपौना किलो चरस के साथ दिल्ली का युवक किया गिरफ्तार
    Next Article अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा; हुई बहस, दुकानदारों ने नारे भी लगाए
    admin

    Related Posts

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सोलन

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    By ravinderAugust 28, 202612 Mins Read

    सोलन जिले में पुलिस ने 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार कैश (Cash) के साथ…

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version