Close Menu
    What's Hot

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
    • Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
    • आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
    • Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
    • नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
    • खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
    • 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    • CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 22
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»भूमिहीन नहीं रहने देंगे किसी Pong Dam विस्थापित को
    कांगड़ा

    भूमिहीन नहीं रहने देंगे किसी Pong Dam विस्थापित को

    देहरा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान बोले सीएम सुक्खू
    adminBy adminJuly 6, 2024Updated:July 6, 2024224 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    देहरा। किसी पौंग बांध (Pong Dam) विस्थापित को भूमिहीन (Landless) नहीं रहने देंगे। यह बात देहरा (Dehra) विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने कही।
    उन्होंने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली, जलरियां, गुलेर, गठूटर तथा भटोली फकोरियां में पार्टी प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए वोट मांगे।
    सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस (Congress) सरकार (Government) किसी भी पौंग बांध विस्थापित परिवार को भूमिहीन नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले को देखेंगे और कानून भी बदलना पड़ा तो कानून बदल देंगे, लेकिन विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 से 20,722 प्रभावित परिवार न्याय की आस में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। लेकिन अब कांग्रेस सरकार उनकी समस्याओं को सुलझाएगी।

    होशियार सिंह केवल छह साल तक अपने विकास में लगे रहे

    उन्होंने कहा कि देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह केवल छह साल तक अपने विकास में लगे रहे और देहरा की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। कभी कल्पना भी नहीं की कि देहरा इतना पिछड़ा होगा और लोगों को बिजली, पानी और सड़क की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देहरा अब हमारा हो चुका है। यहां की समस्याओं का समाधान करना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता होशियार सिंह अपना इस्तीफा मंजूर कराने को धरना देने की बजाय देहरा की समस्याओं के लिए धरना-प्रदर्शन करते। लेकिन पूर्व विधायक एक चुनी हुई सरकार को गिराने की षड्यंत्र में शामिल हो गए और भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए। एक महीने तक होशियार सिंह पंचकूला, गुरुग्राम तथा हरिद्वार के महंगे होटलों में देहरा से बाहर रुके रहे। उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार न होने के कारण भाजपा से मिलने वाली उनकी दूसरी किस्त रुकी हुई थी। अब दूसरी किस्त का अटैची उनके पास पहुंच गया है, लेकिन राज्य सरकार की इस धन पर पूरी नजर है। होशियार सिंह यह पैसा वोट खरीदने के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व विधायक से डबल-ट्रिपल पैसा ले, क्योंकि यह जन भावनाओं का सौदा कर कमाया हुआ धन है। लेकिन वोट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को दे।

    डेढ़ साल में ही त्यागपत्र देने की क्या आवश्यकता थी ?

    सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जब देहरा की जनता से पांच वर्ष के लिए होशियार सिंह को निर्दलीय विधायक के रूप में चुना था तो उन्हें डेढ़ साल में ही त्यागपत्र देने की क्या आवश्यकता थी। अब विधायकी छोड़कर साढ़े तीन वर्ष के लिए दोबारा विधायक बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। विधायक पद से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने देहरा के मतदाताओं से एक बार पूछा तक नहीं कि वह इस्तीफा दें या न दें। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह विधायक बनने के लिए वोट नहीं मांग रहे, बल्कि अपने अधूरे रिजॉर्ट का काम पूरा कराने के लिए वोट मांग रहे हैं।

    पूर्व विधायक अब जनता के सामने हो चुके हैं बेनकाब

    छह महीने पहले मैंने देहरा आकर क्षेत्र के लिए घोषणाएं की और होशियार कह रहे हैं कि मेरे काम कांग्रेस सरकार में नहीं हो रहे। सत्य यह है कि विधायक रहते हुए भी होशियार सिंह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कभी नहीं आए। विधायक को प्रति वर्ष क्षेत्र के विकास के लिए दो करोड़ मिलते हैं, होशियार सिंह बताएं छह साल के 12 करोड़ रुपये कहां गए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अब जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं और बिके हुए विधायक को सबक सिखाने के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है। यह देहरा का भाग्य ही होगा कि उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को कांग्रेस आलाकमान ने एक सर्वे के आधार पर पार्टी का प्रत्याशी बनाकार चुनाव मैदान में उतारा है और अब क्षेत्र की का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

    कांग्रेस सरकार लोगों के कल्याण के लिए कर रही है काम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता संभालने के पहले ही दिन से ही लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 4000 अनाथ बच्चों को अपनाया है। विधवाओं और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये आर्थिक मदद के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च कांग्रेस सरकार वहन कर रही है। गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। मनरेगा की दिहाड़ी 240 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है।

    महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान कर रही है और देहरा की 1045 महिलाओं को तीन महीने के 4500 रुपये उनके खाते में डाल दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की है। सीएम सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा में कांग्रेस सरकार ने बिना केंद्र सरकार की सहायता के प्रभावित 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया और उनके पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में 20 प्रतिशत का सुधार लाकर 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिससे जन कल्याण की योजनाएं बनाकर लोगों में बांटा जा रहा है।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष कर्ण पठानिया, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, मनमोहन कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleभाजपा को वोट और Kamlesh को शगुन देकर ससुराल विदा करें
    Next Article CM Sukhu पत्नी के लिए वोट की भीख मांगने को मजबूर
    admin

    Related Posts

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    By ravinderJune 22, 202613 Mins Read

    शिमला। ₹137 करोड़ से चेलचौक-जंजैहली सड़क (Road) की चौड़ाई बढ़ेगी। सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों…

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026

    Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version