देहरा। मुख्यमंत्री पद की गौरवशाली परंपराओं को सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने तारतार कर दिया है। यह बात देहरा उपचुनाव (By-election) के लिए भाजपा (BJP) प्रत्याशी होशियार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने झूठी गारंटियां से प्रदेश के लोगों की आशा और विश्वास के साथ भी खिलवाड़ किया है।
सुक्खू सरकार कानून को ताक पर रखकर सभी हथकंडों को अपना रही
हिमाचल देवभूमि में मुख्यमंत्री पद के साथ गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं, जिनको सुक्खू ने तारतार किया है। उन्होंने कहा कि देहरा में हो रहे उपचुनाव में सुक्खू सरकार कानून (Law) को ताक पर रखकर सभी हथकंडों को अपना रही है। देहरा की जनता की आवाज को दवाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि अगर सुक्खू ने देहरा में विकास की शुरुआत की होती तो आज उनचुनाव करवाने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि सुक्खू अपनी नाकामियों का ठिकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं, परंतु वह भूल रहे हैं कि जनता सब कुछ जानती है।
उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री दोषी
होशियार सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए दोषी सुक्खू हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महिनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार भी देहरा का रुख नहीं किया। अब चुनाव में वह अपनी पत्नी के लिए लोगों से वोट की भीख मांगने को मजबूर हो चुके हैं। होशियार सिंह ने कहा कि माना सुक्खू सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है, लेकिन सुक्खू बुरे नतीजों का का अंत भी बुरा ही होता है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार से तंग हो चुकी है। जनता सरकार से छुटकारा चाहती है। वह दिन अब दूर नहीं जब सरकार का तख्ता पलट होगा तथा प्रदेश में भजपा की सरकार बनेगी।
जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से चुनाव को जीतेंगे
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने जनता के आशीर्वाद से देहरा से दो बार आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता है। अब भाजपा उम्मीदवार के रूप में वह देहरा विधानसभा चुनाव होने वाले उपचुनाव में देहरा की जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमतों से चुनाव को जीतेंगे।