Close Menu
    What's Hot

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    • सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
    • देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
    • बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
    • 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 17
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»Hoshyar Singh बोले, राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए देहरा पहुंची हैं कमलेश
    कांगड़ा

    Hoshyar Singh बोले, राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए देहरा पहुंची हैं कमलेश

    देहरा गोपीपुर में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने साधा निशाना
    ravinderBy ravinderJune 29, 202412 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    Dehra Gopipur। राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए देहरा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर देहरा पहुंची हैं। यह बात देहरा गोपीपुर में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्कांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी आजकल देहरा में जमीन तलाश कर रहे हैं। देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आज तक देहरा नहीं आईं, पर जब चुनाव लड़ने की बारी आई तो देहरा की याद उनको आ गई। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता आज कांग्रेस की प्रत्याशी से जानना चाहती है कि दिन के उजाले में हमने कभी इनको देहरा में देखा नहीं, रात के अंधेरों में यहां से निकली हो तो बताएं कितनी बार देहरा की धरती पर उनके कदम पड़े हैं।भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि कमलेश लोगों की भावनाओं से खेलना बंद करें, वैसे भी उनका मायका जसवां-परागपुर के नलसुहा में है और मैं देहरा का बेटा हूं।

    देहरा की चिंता ऐसे व्यक्तियों को करने की आवश्यकता नहीं, जिन्हे प्रदेश भर में तालाबंदी और संस्थानों को बंद करने वाली सरकार के रूप में जाना जाता हैं। उन्होंने कहा कि आज कमलेश कहती हैं कि मेरा जन्म और व्यवसाय हिमाचल से बाहर है तो उन्हें यह भी जानकारी दे दूं कि उनका जन्मस्थान भी साथ लगती विधानसभा जसवां-परागपुर में है, न कि देहरा में। जो महिला स्वार्थ सिद्धि के लिए अपना घर भुला पड़ोसी के घर को अपना बता सकती हैं, वो दोनों ही घरों का कितना भला करेंगी, यह देहरा की जनता भली-भांति जानती है। मेरा जन्म भले ही मुंबई हुआ, पर किसी के माता-पिताजी रोजगार के लिए कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उसके बावजूद कभी में अपनी धरती को जमीन को नहीं भुला और अच्छी आय व व्यवसाय जमा कर अपने लोगों की सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया।

    होशियार सिंह ने कहा कि खुद मियां फ़जीहत दूसरों को नसीहत वाली बात हो गई, आज तक के राजनीतिक कैरियर में मुख्यमंत्री का अपना वोट अपने गृह क्षेत्र में नहीं था। पिछले दो साल पहले उसे यहां शिफ्ट करवाया गया। आज हमारी प्रत्याशी भी खुद को वोट नहीं दे सकती तो देहरा की जनता उनको क्यों चुने, यह एक दक्ष प्रश्न हैं। अपने लिए राजनितिक जमीन तलाशने के लिए ये मियां-बीवी की जोड़ी पता नहीं कहां-कहां की बेटी और जवाई बनेंगे, ये या तो ये खुद ही जानते हैं या भगवान ही जानता है। इसलिए सभी अपने विधानसभा क्षेत्रों को संभाल लें। उन्होंने कहा कि आज कमलेश कहती हैं कि जहां मुख्यमंत्री 10 रुपये देंगे, वहां में देहरा को 11 दिलवाऊंगी, उनसे पूछना चाहता हूं कि जयराम ठाकुर सरकार में प्रदेश को सैकड़ों सौगातें दी गईं, परंतु जब उनके पति ने उन सब पर ताला जड़ दिया तो देहरा की तो छोड़ो पर अपने असली घर (मायके) का पक्ष अपने पति के सामने नहीं रख पाईं। तात्कालिक उद्योग मंत्री की मेहनत और कार्यों पर पानी फिर गया। जनता कुछ नहीं भूलती, इसलिए जिस होटल में आपने चुनाव के लिए ठिकाना बनाया है, वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेटिए और जहां शिमला या नादौन जहां पर भी अपना घर हैं, वहां से राजनीतिक रोटियां सेंकिए, देहरा में आपका न काम है, न नाम है।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleSelfie के चक्कर में गई महिला पर्यटक की जान
    Next Article CM सुक्खू झूठ की गारंटी देने में माहिर
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    शिमला

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    By ravinderApril 13, 202611 Min Read

    शिमला। रोहड़ू पुलिस (Police) ने चंडीगढ़ (Chandigrah) से चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Arrest)…

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version