सिरमौर। एसटीएफ (STF) शिमला की टीम (Team) ने कालाअंब में हरियाणा के दो युवकों (Youths) को 11.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस (Police) ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में NDPS एक्ट के तहत मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार STF शिमला को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक (Bike) सवार दो व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप लेकर कालाअम्ब की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 11.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप (32) निवासी बेरखेड़ी माजरा, सन्नी कुमार (30) निवासी सकरपुरा तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

