चंबा जिला के उपमंडल भरमौर की तहसील होली के लामू-हीलिंग मार्ग पर स्थित हीलिंग नाले के पास एक कार (Car) खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क (Road) हादसे (Accident) में दो युवकों (Youth) की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। वहीं पुलिस (Police) ने मौके पर पहुंचकर शवों रेस्क्यू टीम के सहारे को कब्जे में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (48) और संजय कुमार (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हीलिंग से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हीलिंग नाले के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों युवक किसी काम के चलते हीलिंग से अपने घर वापस लामू की तरफ आ रहे थे। दोनों युवक विवाहित थे। सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जबकि संजय कुमार के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों सौंप दिया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

