Close Menu
    What's Hot

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    • स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
    • HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
    • बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
    • किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
    • 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
    • Car से चिट्टा बरामद, समरहिल और घुमारवीं के दो युवक गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance
    हमीरपुर

    सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक Ambulance

    विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने दिखाई हरी झंडी
    ravinderBy ravinderJune 10, 20260 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    सुजानपुर सिविल अस्पताल को बुधवार को आधुनिक एंबुलेंस (Ambulance) मिली। इसका शुभारंभ विधायक (MLA) कैप्टन रणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान अस्पताल (Hospital) परिसर में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की भारी उपस्थिति देखने को मिली। विधायक के अस्पताल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    कार्यक्रम के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. राजकुमार ने कहा कि विधायक के नेतृत्व और प्रयासों से अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब अस्पताल में मात्र 3 नर्सें, 3 चिकित्सक और 3 क्लेरिकल कर्मचारी कार्यरत थे। अब नर्सों की संख्या बढ़कर 16, चिकित्सकों (Doctors) की संख्या 14 और अन्य स्टाफ की संख्या 6 हो चुकी है।

    डॉ. राजकुमार ने कहा कि उन्होंने पिछले 18 साल से इस अस्पताल में सेवाएं दी हैं, लेकिन जितना विकास और सकारात्मक बदलाव पिछले डेढ़ वर्ष में देखने को मिला है, उतना पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के निरंतर प्रयासों को दिया।

    कांग्रेस (Congress) ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा ने कहा कि विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अस्पताल की दशा और दिशा दोनों बदल दी हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी संभव होते हैं, जब क्षेत्र का जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर और कार्यशील हो। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से सुजानपुर क्षेत्र को लगातार नई सौगातें मिल रही हैं।

    नशा निवारण बोर्ड के चेयरमैन नरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हमीरपुर जिला विकास की नई राह पर अग्रसर हुआ है। उन्होंने कहा कि सालों से लंबित विकास परियोजनाओं को वर्तमान सरकार ने गति प्रदान की है। जिस हमीरपुर बस अड्डे का शिलान्यास वर्षों पहले हुआ था, उस परियोजना को धरातल पर आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार ने किया है। नरेश ठाकुर ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि कैप्टन रणजीत सिंह की कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग है और उनके प्रयासों का परिणाम आज पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उन्होंने सुजानपुर की जनता को ऐसे जनसेवक विधायक के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

    विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों को आधुनिक एंबुलेंस मिलने पर बधाई दी और मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके एक आग्रह पर इस अत्याधुनिक एंबुलेंस को सुजानपुर अस्पताल के लिए स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले तक सुजानपुर अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि काम करने की नीयत साफ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की कोई कमी नहीं रहने दी गई है। इसके अतिरिक्त अस्पताल में आधुनिक लैब की स्थापना की गई है तथा पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। विधायक ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जब प्रदेश सरकार द्वारा नए डायलिसिस केंद्रों की सूची जारी की जाएगी तो सुजानपुर का नाम प्राथमिकता में होगा और यहां शीघ्र ही डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जाएगी।

    विधायक ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने इससे पहले अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सक देखे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा, पूर्व प्रधान मनोज ठाकुर, राजकुमार शरणम् व सुरिंदर गुप्ता भी उपस्थित रहे। अंत में विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleचरस तस्करी मामले में चंबा का एक और आरोपी Arrest
    Next Article BA फाइनल में रामपुर कॉलेज की छात्रा नमिता ने किया टॉप
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    By ravinderSeptember 20, 202602 Mins Read

    चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की खड़जोता पंचायत में दुःखद (Sad) हादसा (Accident) पेश आया…

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version