ज्वालामुखी में पुलिस ने एक घर से चरस, सुल्फा और कैनाबिस बरामद कर एक 1 युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालामुखी पुलिस (Police) ने यह कार्रवाई (Action) की है।
पुलिस (Police) ने नशे के खिलाफ शून्य (Zero) सहनशीलता की नीति पर सख्ती से अमल करते हुए चिट्टा, चरस सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 16 मार्च को पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरिश डोगरा (45) निवासी वीपीओ ज्वालामुखी जिला कांगड़ा अपने घर में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 79 ग्राम चरस,1 किलो 603 ग्राम चूरा/पतिया (सुल्फा), 868 ग्राम कैनाबिस पत्ते और 12,550 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना ज्वालामुखी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में नशे से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस थाने को सूचना दें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करते हुए क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

