Close Menu
    What's Hot

    ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद

    March 24, 2026

    Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी

    March 23, 2026

    फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद
    • Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी
    • फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना
    • LSD तस्करी केस: STF के चारों जवान रिमांड पर
    • क्रैच Worker और हेल्पर के भरे जाएंगे रिक्त पद
    • 720 Posts के लिए होगी भर्ती, ₹ 13 से 15 हजार मिलेगा वेतन
    • नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-शारीरिक शोषण Case में शिक्षक बर्खास्त
    • घर से चरस, सुल्फा और कैनाबिस बरामद, 1 Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 25
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
    कांगड़ा

    दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले

    डरोह में 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    ravinderBy ravinderFebruary 4, 20261 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    सीएम सक्खू (CM Sukhu) ने बुधवार को कांगड़ा जिला के पुलिस (Police) कॉलेज (College) डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए। CM ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है।

    पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए और पिछली सरकार को युवाओं के दबाव में भर्ती प्रक्रिया को रद करना पड़ा। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार पुलिस की भर्ती के पेपर पुलिस विभाग से नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाना सुनिश्चित किया।

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले दो माह में 800 और पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश पुलिस को और मजबूत करेगा। इससे कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि आज आप केवल नौकरी नहीं ले रहे हैं, बल्कि एक जिम्मेदारी, एक पहचान और एक मिशन को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश शांति, संस्कृति और देवभूमि के लिए जाना जाता है।

    सरकार ने नशे के विरुद्ध लड़ाई को एक जन आंदोलन बनाया है, जिसकी सबसे सबसे मजबूत ताकत प्रदेश पुलिस है। हमारी पुलिस देश की सबसे आधुनिक, सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद पुलिस फोर्स में शामिल है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत प्रतिक्रिया समय के मामले में हिमाचल पुलिस पूरे देश में पहले स्थान पर है। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टमस) में पहाड़ी राज्यों में प्रदेश लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

    आईटीएसएसओ (इनवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सैक्सुअल ओफेंसिसद्ध में राज्य की पुलिस लगातार देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त कर रही है। सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस वर्दी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से उत्तम गुणवत्ता का कपड़ा लिया जाए। इसे साथ ही पुलिस कांस्टेबलों की यूनिफॉर्म ग्रांट बढ़ाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष से सभी भूतपूर्व सैनिक 10 वर्ष की सेवा के बाद हॉनरेरी हेड कांस्टेबल और 15 वर्ष की सेवा के बाद हॉनरेरी सहायक सब इंस्पेक्टर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल से हेड-कांस्टेबल बनने के लिए बी-1 परीक्षा का निर्णय लिया गया था। हाईकोट में इस विषय में अंतरिम स्थगन है, लेकिन सरकार पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चिट्टा माफिया के विरुद्ध एक लड़ाई छेड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2149 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। प्रदेश सरकार ने युवाओं को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य में जन आंदोलन शुरू किया है तथा एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन इस जन आंदोलन का एक प्रमुख स्तंभ हैं। इन वॉकथॉनों को प्रदेश पुलिस द्वारा बेहद सफलता के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिट्टे में संलिप्त 12 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया है और चिट्टे में संलिप्त अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया जाएगा।उन्होंने इस दौरान नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई।

    पुलिस विभाग ने विभिन्न बचाव तकनीकों का प्रदर्शन भी किया।
    पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया।

    कार्यक्रम कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक किशोरी लाल व मलेंद्र राजन, हि.प्र. कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा एवं एसपी अशोक रतन मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleDuty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
    Next Article जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद

    March 24, 2026

    Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी

    March 23, 2026

    फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    रोजगार

    ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद

    By ravinderMarch 24, 202602 Mins Read

    धर्मशाला। आईटीआई (ITI) शाहपुर में 31 मार्च को लघु रोजगार मेला लगेगा। 255 पदों (Posts)…

    Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी

    March 23, 2026

    फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना

    March 22, 2026

    LSD तस्करी केस: STF के चारों जवान रिमांड पर

    March 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद

    March 24, 2026

    Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी

    March 23, 2026

    फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना

    March 22, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version