Close Menu
    What's Hot

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
    • दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
    • रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
    • 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
    • घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
    • Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
    • 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
    • महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं
    शिमला

    लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं

    सीएम सुक्खू ने एंबुलेंस के एनएसए में समायोजन और तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ
    ravinderBy ravinderOctober 11, 2025115 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने शुक्रवार को ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (Ambulance) का राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 (NSA) में समायोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित तंबाकू मुक्त युवा अभियान का भी शुभारंभ किया।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा-108 योजना के अंतर्गत 241 ‘एंबुलेंस’ प्रदेशभर मे क्रियाशील हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

    26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है। इन एंबुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन एम्बू बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर, रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है, ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एंबुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचे का सृजन किया जा रहा है। इन नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस से निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।

    मुख्यमंत्री ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश देशभर में जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमारे युवाओं को तम्बाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और सशक्त पहल है। यह अभियान 60-दिन यानी 8 दिसंबर, 2025 तक चलेगा। इसमें जागरुकता, रोकथाम और तंबाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि तंबाकू हर साल भारत में ₹ 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है। यह तथ्य भी सामने आया है कि तंबाकू अक्सर अन्य नशों जैसे ड्रग्स की ओर ले जाता है, इसलिए सबसे अच्छा निर्णय है कि तंबाकू का सेवन बिल्कुल न करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के तंबाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा तंबाकू दुकानों को नियंत्रित करने, विक्रेता लाइसेंस नियमों को लागू करने और शहरों व गांवों में आउटलेट्स की संख्या कम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों, विभागों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करें और हर स्कूल और गांव को तंबाकू मुक्त बनाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ‘तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों’ का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। संस्थानों के भीतर या आसपास तंबाकू की बिक्री, उपयोग या विज्ञापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में निःशुल्क तंबाकू त्याग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा 109 नए दिशा केंद्रों में परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं, ताकि लोग तंबाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को तबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता और इससे दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
    उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleराजीव बिंदल का भाई सोलन पुलिस ने किया Arrest
    Next Article जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    देश

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    By ravinderAugust 7, 202602 Mins Read

    अल्मोड़ा। देश के पहले पर्सनल फ्लाइंग (Flying) व्हीकल (Vehical) के शुरुआती परीक्षण (Test) की सफलता…

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026

    1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !

    August 7, 2026

    दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत

    August 6, 2026

    रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)

    August 5, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version