Close Menu
    What's Hot

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा
    • 4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद
    • live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 20
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सैनिकों-पूर्व सैनिकों ने शहीद की Sister की शादी में निभाया भाई का फर्ज
    सिरमौर

    सैनिकों-पूर्व सैनिकों ने शहीद की Sister की शादी में निभाया भाई का फर्ज

    आंजभोज (सिरमौर) के भरली की आराधना को महसूस न हो भाई की कमी, किया पूरा प्रयास
    ravinderBy ravinderOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025166 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नाहन। सिरमौर जिले के सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने शहीद आशीष कुमार की बहन (Sister) की शादी (Marriage) में भाई (Brother) का फर्ज निभाकर मिसाल कायम की है। इससे एक दफा भी फिर सेना (Army) के जवानों (Soldier) एवं पूर्व सैनिकों ने साबित कर दिया है कि वे अपने साथियों को अपने परिवार (Family) से कम नहीं मानते हैं। सैनिकों के इस नेक कार्य की सभी तारीफ कर रहे हैं।

    घटनाक्रम सिरमौर जिले के आंजभोज के भरली का है। यहां की बेटी आराधना (पूजा) को शहीद भाई की कमी महसूस, उन्होंने पूरा प्रयास किया। इस नेक काम में ग्रेनेडियर रेजिमेंट के सैनिक और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल हुए। बहादुर ग्रेनेडियर ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसलिए बहन की शादी के मौके पर इन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की उपस्थिति न केवल सम्मान का प्रतीक थी, बल्कि यह आश्वासन भी था कि सेना का बंधन सेवा से परे अपने शहीदों के परिवारों तक फैला हुआ है।

    इस पावन अवसर पर पूरे गर्व के साथ रेजिमेंट से आए सैनिकों ने बहन को बैंक की सावधि जमा (एफडी) के रूप में प्रशंसा शहीद की प्रति और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने शगुन एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया, जो कि सेना, रेजिमेंट और सैन्य संगठन का परिवार के साथ खड़े रहने की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस भाव ने उपस्थित सभी के दिलों को छू लिया और सभी को याद दिलाया कि भारतीय सेना अपने नायकों तथा उनके परिजनों को कभी नहीं भूलती है। इस अप्रत्याशित सम्मान से अभिभूत दुल्हन ने नम आंखों से सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने बहन‌ को उनके ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के जवानों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने अपने कार्यों से यह पुष्टि की कि उनका भाईचारा शाश्वत है। जीवन में भी और उसके बाद भी। शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची देशभक्ति है।

    ज्ञात हो कि आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश में सेवारत थे। 27 अगस्त 2024 को ऑपरेशन अलर्ट के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए और वीरता का परिचय देते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

    शादी समारोह में शहीद आशीष की रेजिमेंट से कमान अधिकारी एवं साथियों का संदेश और सम्मान लेकर पधारे हवलदार राकेश कुमार, नायक रामपाल सिंह, नायक मनीष कुमार, ग्रेनेडियर अभिषेक, ग्रेनेडियर आयुष कुमार तथा क्षेत्र से सेना में सेवारत मेजर अनुप तोमर और पैरा ट्रूपर नदिश कुमार एवं अन्य साथियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सलाहकार हाकम सिंह व सुरेश कुमार देवा और नेत्र सिंह, मामराज सिंह, पृथ्वी सिंह, दिनेश कुमार, नेत्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, देवेंद्र नेगी व सोहन सिंह मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleबारात से लाैट रही Car खाई में गिरी; दो की मौत, तीन जख्मी
    Next Article Icecream खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    By ravinderJuly 20, 2026110 Mins Read

    शिमला। चिकित्सा (Medical) शिक्षा (Education) विभाग के तहत कार्यरत स्नातकोत्तर (PG) छात्रों (Students) का मासिक…

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version