शिमला। पुलिस अधीक्षक (SP) नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करें। ये आदेश (Order) पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिए हैं। वह शुक्रवार को सोलन के जाबली क्षेत्र से आए फोरलेन प्रभावितों से मिले। उन्होंने मंत्री आपबीती सुनाई और भावुक हो गए।
प्रभावित नानक चंद शांडिल ने कहा कि 2023 की आपदा में उनके साथियों राम और नंदलाल के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। NHAI की ओर से अत्यधिक कटिंग के चलते लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते घर गिर गए। प्रभावितों ने बताया कि वे दो साल से किराए के मकानों में रह रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई प्रशासनिक मदद नहीं मिली है।
उन्होंने आरोप लगाया कि NHAI के अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और यहां तक कि लोकनिर्माण मंत्री से भी संपर्क किया, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने एसपी सोलन को फोन कर NHAI के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि NHAI के कई अधिकारी प्रदेश में अवैध रूप से संपत्तियां खरीद चुके हैं। इसकी पूरी जानकारी उनके पास है। वे इस पूरे प्रकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जल्द मिलेंगे। NHAI के अधिकारी मुआवजे के नाम पर प्रभावितों को गुमराह कर कोई जवाबदेही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने धर्मपुर की उस घटना का भी जिक्र किया, जहां एक महिला ने अपना घर गिरने के बाद आत्महत्या की थी।
Breaking News
- विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
- Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
- स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
- HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
- बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
- किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
- 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
Tuesday, September 22

