Close Menu
    What's Hot

    नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में

    June 19, 2026

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
    • खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
    • 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    • CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन
    • Good news: असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर निकली भर्ती
    • CBSE स्कूलों में पांच साल के लिए 305 अंग्रेजी शिक्षक नियुक्त
    • Murder कर नाले में फेंका था चालक का शव, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच Tourist हुए घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, June 19
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»पत्नी का Murder कर आंगन में जलाकर दफनाया शव
    शिमला

    पत्नी का Murder कर आंगन में जलाकर दफनाया शव

    आरोपी ने फिर मृतका के लापता होने का किया नाटक
    adminBy adminMay 15, 2025203 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। जिले के शोघी क्षेत्र के घनपेरी गांव में हत्या (Murder) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तोता राम नामक एक व्यक्ति ने अपनी 26 साल की पत्नी (Wife) गुलशन को मौत (Death) के घाट उतार दिया है। यही नहीं आरोपी ने अपराध को छिपाने के लिए शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफनाने और जलाने की भी कोशिश की।

    पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी सुरक्षा गार्ड का काम करता है। वारदात का पता तब चला, जब पड़ोसियों को कुछ असामान्य लगा। पड़ोसियों ने तुरंत मृतका के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के आंगन में गड्ढा खुदा था, जिसमें गुलशन का अधजला शव मिला। उन्होंने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से सबूत एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव को जलाने के लिए पेंट और लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। गुलशन और तोता राम ने की साल 2020 में शादी की थी। इनका चार साल का बेटा भी है। मृतक गुलशन के परिजनों ने आरोपी पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।

    गुलशन के भाई ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 14 मई को उनकी मां ने गुलशन को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का मानना है कि गुलशन की पहले हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद शोघी पुलिस चौकी पहुंचा और पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी भी सुनाई।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleBJP सरकार के मंत्री विजय शाह पर होगी एफआईआर
    Next Article त्रिगर्त वैली पब्लिक School का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
    admin

    Related Posts

    नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में

    June 19, 2026

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में

    By ravinderJune 19, 202612 Mins Read

    नूरपुर पुलिस (Police) ने लकड़ी से लदे सात वाहन कब्जे में लिए हैं । सीआईए…

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में

    June 19, 2026

    खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death

    June 18, 2026

    4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version