कांगड़ा। ₹ 10 हजार रिश्वत लेते पकड़े कांगड़ा जिले के परागपुर विकास खंड अधिकारी (BDO) वीरेंद्र कुमार कौशल को तीन दिन की विजिलेंस हिरासत में भेजा गया है।
परागपुर की कड़ोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। रीना देवी ने कहा है कि उक्त अधिकारी ने ₹ 1.5 लाख की धनराशि जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस धर्मशाला की टीम ने 17 फरवरी को विकास खंड के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की विजिलेंस हिरासत में भेजा गया है। इस दौरान विजिलेंस टीम केस की जांच कर साक्ष्य जुटाएगी। बीडीओ वीरेंद्र फरवरी, 2023 से परागपुर में तैनात रहे थे। उनकी अप्रैल माह में रिटायरमेंट होनी थी।