कांगड़ा। शरण कॉलेज (College) एजुकेशन फॉर वूमेन (Woman) घुरकड़ी (कांगड़ा) में छात्राओं को ह्यूमन पेपिलोम ( HVP) वायरस के बारे में बताया गया। इन्नरव्हील क्लब (Club) कांगड़ा के सौजन्य से बीएड और डीएलएड की छात्राओं (Students) के लिए इस अतिथि (Guest) व्याख्यान का आयोजन किया गया।
डॉ. निशा मुंजल ने बतौर मुख्यातिथि व मुख्य वक्ता की शिरकत
कार्यक्रम में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की डॉ. निशा मुंजल ने मुख्यातिथि व मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कॉलेज पहुंचने पर उनका पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। उन्होंने छात्राओं को HVP के सभी पहलुओं से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को कहा कि आप देश का सुनहरा भविष्य हो, इसलिए आपको सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। उन्होंने कहा कि ह्यूमन पेपिलो वायरस एक सामान्य यौन संचारित संक्रमण है, जो आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाता है और अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कभी कभी यह गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है।
ऐसे फैलता है वायरस
यह वायरस जननांग त्वचा के साथ अंतरंग संपर्क के माध्यम से फैलता है और पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकता है। यह शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण न केवल व्यक्तियों की रक्षा करता है, बल्कि समुदायों में वायरस के समग्र प्रसार को कम करने में भी मदद करता है। इस दौरान छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तर करके उनकी जिज्ञासा का निवारण किया गया।