Close Menu
    What's Hot

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    • अब डॉ. जनकराज को Vigilence ने किया तलब
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 28
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»Himachal के नागरिक बेइमानों का कभी साथ नहीं देते
    राजनीति

    Himachal के नागरिक बेइमानों का कभी साथ नहीं देते

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना
    ravinderBy ravinderMay 11, 2024Updated:May 11, 2024226 Views5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। हिमाचल (Himachal) के नागरिक बेइमानों का कभी साथ नहीं देते हैं। यह देवी-देवताओं की भूमि (Land of God) हैै। यहां के लोग ईमानदार (Honest) हैं। इस बार हो रहा चुनाव तय करेगा कि ईमानदारी जीतनी और बेईमानी हारनी चाहिए। कांग्रेस के छह बागियों और तीन आजाद विधायकों ने खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा है, इसलिए उन्हें जनता सबक सिखाएगी। यह चुनाव मुख्यमंत्री (CM) की कुर्सी या सरकार बचाने का नहीं, लोकतंत्र को बचाने का है। यहां के नागरिकों का वोट 1 जून को यह तय करेगा कि लोकतंत्र की ताकत जनबल है या धनबल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये बातें शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए वोट की अपील करते हुए कहीं। सीएम ने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है। इससे भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय होगी।

    नोटतंत्र के आगे जनबल जीतना चाहिए

    सीएम ने कहा कि 1 जून को धनबल की राजनीति करने वालों के खिलाफ पूरे देश में संदेश जाना चाहिए। नोटतंत्र के आगे जनबल जीतना चाहिए। यदि राज्य पूरे देश को लोकतंत्र बचाने के लिए दिशा दिखा सकता है तो 1 जून का समय बिल्कुल सही है। जनता के वोट से चुनकर आए विधायकों को दिल्ली में बैठी सरकार नोट के दम पर खरीद ले तो वोट की क्या कीमत है।

    विधायकों को खरीदना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़

    सीएम ने कहा कि चुने हुए विधायकों को खरीदना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। यह चुनाव सत्य और असत्य के बीच है। इसमें जीत सच की होती है। यहां सवाल किसी पार्टी का नहीं, उनको सबक सिखाने का है, जिन्होंने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सरकारें आती-जाती रहेंगी, इस बार नोट से वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना है।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बताया सत्ता का भूखा

    सीएम ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के भूखे होने के साथ कर्मचारियों और महिलाओं के विरोधी भी हैं। उन्होंने कर्मचारियों के ओपीएस मांगने पर उन पर लाठियां बरसाईं। कर्मचारियों को चुनाव लड़ने के लिए कहा और जब कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन दे दी तो सरकार और कर्मचारियों के एनपीएस अंशदान के 9000 करोड़ रुपये रोक लिए। यही नहीं, केंद्र सरकार ने ओपीएस देने पर राज्य सरकार की कर्ज सीमा कम कर दी।

    महिलाओं की पेंशन रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास पहुंचे जयराम

    सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले 18 साल से ऊपर की बेटियों व महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रति माह देने की योजना लागू की तो जयराम ठाकुर उसे रुकवाने चुनाव आयोग के पास पहुंच गए।

    महिलाओं के 1500 रुपये भाजपा और जयराम ठाकुर रुकवा नहीं सकते

    सीएम ने कहा कि महिलाओं के 1500 रुपये भाजपा और जयराम ठाकुर नहीं रुकवा सकते। सरकार ने चुनाव आयोग से अप्रैल महीने की 1500 रुपये पेंशन जारी करने की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी है। अगर आयोग भाजपा के दबाव के कारण अनुमति नहीं देता है तो जून महीने में महिलाओं को अप्रैल और मई माह के 3000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

    विनोद सुल्तानपुरी समझते हैं आपकी दुख-तकलीफ

    सुखविंदर सिंह ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी पढ़े-लिखे हैं, इन्हें सांसद बनाइये। यह आपकी दुख-तकलीफ समझते हैं। राज्य सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल बचा है। इस दौरान नहीं कुपवी में विकास कार्यों की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वह जून महीने के अंत में कुपवी आएंगे और यहां के लोगों की तमाम मांगें पूरी करेंगे।

    भाजपा सांसद आपदा के समय लोगों के साथ खड़े नहीं हुए

    सीएम ने आरोप लगाया भाजपा सांसद आपदा के समय लोगों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने लोगों की मांगों को भी संसद में उठाया। वह इतनी हिम्मत भी नहीं जुटा पाए कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आपदा से निपटने के लिए विशेष राहत पैकेज देने के लिए संदेश लिख सकें।

    कांग्रेस सरकार आपदा के दौरान लोगों के साथ खड़ी रही

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा के दौरान लोगों के साथ खड़ी रही। करीब 22 हजार प्रभावित परिवारों को पुनः बसाया। आर्थिक संकट के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। सरकार अनाथ बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना लाई, विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल की आयु तक मुफ्त शिक्षा देने जा रहे हैं। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का पूरा इलाज मुफ्त हो रहा है।

    दूध पर एमएसपी देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य

    दूध पर एमएसपी देने वाला हिमाचल पहला राज्य है। किसानों व बागवानों के लिए अनेक योजनाएं लाई गई हैं। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है।
    पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को जनहितैषी कार्य रास नहीं आ रहे

    भाजपा और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को जनहितैषी कार्य रास नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि सरकार गिराने की साजिश रची गई। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा आदि मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleहिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने हासिल की एक और Achievement
    Next Article Murder: महिला ने लोहे की रॉड से मार डाला पति
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सोलन

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    By ravinderAugust 28, 202602 Mins Read

    सोलन जिले में पुलिस ने 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार कैश (Cash) के साथ…

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version