Close Menu
    What's Hot

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    • Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    • स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
    • HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
    • बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
    • किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
    • 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 22
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»जयराम ठाकुर हार सामने देखकर लोकसभा Election लड़ने से पीछे हटे
    राजनीति

    जयराम ठाकुर हार सामने देखकर लोकसभा Election लड़ने से पीछे हटे

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने बंजार में भाजपा पर साधा निशाना
    adminBy adminMay 3, 20249 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    बंजार। मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सूक्खू ने जिला कुल्लू के बंजार में शुक्रवार को मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट (Vote) मांगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) हार सामने देखकर लोकसभा (loksabha) चुनाव लड़ने से पीछे हटे हैं। उन्हें मालूम था कि पांच साल मुख्यमंत्री रहते मंडी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया है, वह सिर्फ सराज तक ही सीमित रहे।
    सीएम ने कहा कि हाईकमान के बोलने पर पहले जयराम ने चुनाव लड़ने की हामी भर दी थी, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कांग्रेस युवा चेहरे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारने वाली है, वह पीछे हट गए। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कहा कि मंडी से कोई सेलिब्रिटी ही जीत सकती है, इसलिए कंगना रनौत को टिकट दिला दी।

    कंगना को फेल करने में जयराम ठाकुर का पूरा सहयोग रहेगा

    कंगना को फेल करने में जयराम ठाकुर का पूरा सहयोग रहेगा। कंगना रनौत एक महीने की शूटिंग के लिए हिमाचल आई हैं। जयराम जितनी मर्जी लोकेशन सेट कर लें, जितनी लोकेशन बदल लें, फिल्म फ्लॉप होना तय है।

    मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य सिंह को बताया टॉप का हीरो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां टॉप का हीरो (विक्रमादित्य सिंह) हैं। टॉप का हीरो वह होता है, जो दिन-रात जनता की सेवा में लगा रहता है। विक्रमादित्य सिंह ने आपदा में मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का भरपूर साथ दिया है। वह लोगों के दुख में साथ खड़े हुए। जेसीबी में बैठकर सड़कों को खुलवाया और वैली ब्रिज बनवाए। विक्रमादित्य ने बंजार में अनेक काम किए। वह सांसद बनकर यहां विकास की गंगा बहाएंगे।

    पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खोल रखे थे

    लोकसभा चुनाव के बाद वह विक्रमादित्य सिंह के साथ फिर बंजार आएंगे और लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खोल रखे थे। नौकरियां बेची जाती थीं और जयराम ठाकुर पूरे 5 साल मूकदर्शक बने रहे। भाजपा हिमाचल व महिला विरोधी है। पहले आपदा में साथ नहीं दिया, फिर महिलाओं के 1500 रुपये रुकवाने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गए।

    भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है

    भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। कांग्रेस काम करने में विश्वास रखती है, भाजपा की तरह चुनाव देखकर धन आवंटन नहीं करती। भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया, लेकिन कांग्रेस के 6 विधायक खरीदकर भी जयराम सत्ता की भूख नहीं मिटा पाए। कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनबल की ताकत से ही धनबल को हराएंगे।

    पूर्व कर्मचारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

    बंजार में पूर्व कर्मचारियों ने कांग्रेस का दामन थामा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने सेवानिवृत्त असिस्टेंट प्रोफेसर जोगिंदर ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक सबजा चंद, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री की नीतियों व कार्यों में आस्था जताते हुए कांग्रेस ज्वाइन की है।

    Featured himachal hindi news samachar himachal Top News
    Previous Articleइच्छी और वैदी मेें हुए हादसों में दो युवक घायल
    Next Article Fire incident: अब्दुल्लापुर में जली तैयार गेहूं की फसल
    admin

    Related Posts

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    By ravinderSeptember 21, 202603 Mins Read

    शिमला। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले…

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version