Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 1
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»CM सुक्खू बोले, 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन
    राजनीति

    CM सुक्खू बोले, 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन

    ड्राइवर नेक राम के नाम से खरीदीं 10 करोड़ रुपये की जमीनें
    adminBy adminMay 23, 2024218 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला। मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को धर्मशाला उपचुनाव (By-election) के लिए कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी (Candidate) देविंदर सिंह जग्गी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने पहले कांग्रेस के बागी और अब उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) प्रत्याशी सुधीर शर्मा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायकों का सरगना सुधीर शर्मा भू-माफिया भी है। धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्र में 82 संपत्तियों की खरीद में सुधीर का काला धन लगा है। पूर्व विधायक ने ये संपत्तियां अपने ड्राइवर नेक राम के नाम खरीदी हैं। 3 साल में इन जमीनों की खरीद की गई है।

    ड्राइवर के पास दस करोड़ रुपये कहां से आए

    सीएम ने सवाल उठाया कि ड्राइवर के पास दस करोड़ रुपये कहां से आए। दुबई, पालमपुर, शिमला, मनाली और चंडीगढ़ में भी बिकाऊ पूर्व विधायक सुधीर की बेनामी संपत्ति है।
    मंदल में बारिश में भी लोग मुख्यमंत्री को सुनते रहे

    सीएम ने धर्मशाला के पास्सू, मंदल, गुरुद्वारा सिंह सभा योल बाजार व खनियारा में जनसभाएं की। मंदल में बारिश में भी लोग मुख्यमंत्री को सुनते रहे।

    सुधीर के काले कारनामे जल्दी सबके सामने होंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच चल रही है, सुधीर के काले कारनामे जल्दी सबके सामने होंगे। सफेद कपड़े डालकर वह खुद बेदाग साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता जानती है वह दागी हैं।

    एक बार मंत्री रहे सुधीर ने खूब काला धन अर्जित किया है

    दस साल पहले धर्मशाला आकर सुधीर ने दस करोड़ रुपये का मकान बनाया और दस करोड़ रुपये की संपत्तियों को ड्राइवर के नाम खरीदा। एक बार मंत्री रहे सुधीर ने खूब काला धन अर्जित किया है। बीते 14 महीने कांग्रेस सरकार में भी वह इसी काम में लगे रहे। फोन व घर के दरवाजे बंद रखे, विधानसभा कभी-कभार आए। लोगों के शादी के कार्ड लेने से मना कर दिया।

    एक जमीन मालिक को जमीन ख़रीदने के लिए विधायक रहते फोनकर दबाव बनाया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधीर को पैसे की भूख इतनी है कि एक जमीन मालिक को जमीन ख़रीदने के लिए विधायक रहते खुद फोनकर दबाव बनाया और कहा कि आपको अपनी जमीन देनी ही होगी। लेकिन जमीन मालिक ने मना कर दिया कि उसके पास थोड़ी सी जमीन है, वह उसे नहीं बेचेंगे। जमीन मालिक ने मुझे यह बात खुद आकर बताई है। जांच चल रही है, आने वाले समय में और बड़े खुलासे होंगे। पैसे की भूख में ही धर्मशाला के पूर्व विधायक ने खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा है।

    सुधीर ने लोगों की समस्याओं को कभी नहीं उठाया

    धर्मशाला के पूर्व विधायक का ध्यान संपत्ति बनाने पर ही रहा, लोगों की समस्याओं को कभी नहीं उठाया। मुख्यमंत्री के नाते मैं खुद धर्मशाला स्मार्ट सिटी का काम देखता रहा। ढगवार में 250 करोड़ रुपये का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट दिया, 500 करोड़ रुपये का यूनिटी मॉल उनके विधानसभा क्षेत्र में दिया, लेकिन सुधीर फिर भी बिक गया। वह धनसेवक हैं, जनसेवक नहीं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने ईमानदार उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी को टिकट दिया है।

    धर्मशाला की जनता जग्गी को जिताकर विधानसभा भेजे, विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल दी जाएगी

    धर्मशाला की जनता जग्गी को जिताकर विधानसभा भेजे, पूरे विधानसभा क्षेत्र की सूरत बदल दी जाएगी। पूर्व विधायक ने जनता पर उपचुनाव थोपा है, ऐसे लोगों की राजनीति में कोई जगह नहीं है। बिकाऊ कभी टिकाऊ नहीं हो सकता, 1 जून को कांग्रेस को वोट देकर उन्हें घर बिठा दीजिए।

    ईमानदार भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस को वोट देकर सुधीर को सबक सिखाए

    धर्मशाला के भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि यह चुनाव पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर लड़ें। बिकाऊ सुधीर कभी भाजपा का नहीं होगा। ईमानदार भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस को वोट देकर उन्हें सबक सिखाएं। धर्मशाला का विकास मैं खुद देखूंगा। इस दौरान खेल मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और पूर्व उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleकांगड़ा में चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest
    Next Article Bhavarna में चंबा की युवती और पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
    admin

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version