चंडीगढ़। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिस पेपर जारी किए जाते हैं। इससे पता चलता है कि परीक्षा में किस प्रकार का प्रश्न पत्र आएगा। इस बार बोर्ड ने इग्जाम फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड ने इन्हें अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए है। वहां से उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रैक्टिस पेपर को लेकर चेतावनी भी जारी की है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कुछ निजी वेबसाइटें सीबीएसई सैंपल पेपर उपलब्ध करा रही हैं। इसके बदले वे बच्चों से मोटी फीस वसूल रहे हैं। छात्र ऐसी निजी वेबसाइटों से सावधान रहें। प्रैक्टिस पेपर बोर्ड की वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जाएं। इसके लिए छात्र कोई शुल्क नहीं देना होगा। सीबीएसई बोर्ड के फ्री प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। इसके साथ ही प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है। इस पर क्लिक करके इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
Breaking News
- Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
- धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
- नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
- नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
- सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
- देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
- बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
- 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
Friday, April 17

