ऊना। जिले के एक बैंक (Bank) के सर्विस मैनेजर (Manager) पर महिला (Woman) कर्मी से छेड़खानी का आरोप लगा है। इस संबंध में महिला थाने में महिला बैंक कर्मी की शिकायत (Complain) पर छेड़खानी का केस (Case) दर्ज किया गया है। कर्मी ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उसके साथ दो बार छेड़खानी की और उसे आपत्तिजनक मैसेज (Massege) भी भेजे।
आरोपी ने 2 जुलाई को उसकी एक सहेली के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उसकी वीडियो क्लिप दोनों के पास है। इस वीडियो को पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा गया है। यह वायरल भी हो रहा है। महिला थाना ऊना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। इनके आधार पर ही आगामी की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने इस केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।