सोलन। 41.08 ग्राम चिट्टे के साथ पति (Husband)-पत्नी (Wife) समेत तीन लोग गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। पुलिस (Police) ने चंबाघाट के होटल (Hotel) से पंजाब के बाशिंदों को पकड़ा है। जिला पुलिस सोलन की एसआईयू (SIU) टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने चंबाघाट स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 303 में ठहरे तीन व्यक्तियों के कब्जे से 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35) निवासी सुखेरा बस्ती अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब), युवराज सिंह (25) निवासी न्यू जनता नगर जिला लुधियाना (पंजाब) और संदीप कौर उर्फ नेहा (35 ) निवासी सुखेरा बस्ती अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल कर रही है।

Leave A Reply

Exit mobile version