चंबा। जिले के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर हुए जीप (Jeep) हादसे (Accident) में करीब 20 लाेग घायल (Injured) हुए हैं। यहां अनियंत्रित होकर जीप पलटी है। इसमें करीब 35 लोग सवार थे।यह लोग शादी समारोह के लिए किहार से लंगेरा की ओर छक (धाम का समान) के लेकर जा रहे थे।
जीप शिरवास के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते सड़क पर पलट गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। वहीं हल्की चोटों वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
दुर्घटना में घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि न देने पर लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है। नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया प्रशासन ने घायलों की सूची तैयार कर ली है और घायलों को अस्पताल में जाकर फौरी राहत राशि वितरित की जाएगी। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस थाना किहार में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।