नाहन। प्रदेश पुलिस (Police) में सेवाएं दे रहे इंस्पेक्टर संजीव कुमार (30) ने यूपीएससी (UPSC) एग्जाम (Exam) पास (Pass) किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (Rank) 844 हासिल किया है। संजीव इस समय नाहन में विजिलेंस में जांच अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह कांगड़ा जिले के नूरपुर से संबंध रखते हैं।

संजीव ने साल 2020 में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। पुलिस सेवा की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने सपने को जिंदा रखा। उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर ली। संजीव की पत्नी रितु चौधरी ने उनका हर परिस्थिति में साथ देती रही हैं। उनका अढ़ाई वर्ष का बेटा कर्मण्य भी है, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

संजीव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी, भाई विकास कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने पांववें प्रयास में यूपीएससी एग्जाम पास किया है। संजीव ने कहा कि वह पहले एचएएस की तैयारी करते रहे। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा उन्होंने पांच बार पास की। दो बार मुख्य परीक्षा दी और एक बार इंटरव्यू तक भी पहुंचे, मगर अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सके। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे।

Leave A Reply

Exit mobile version