शिमला। प्रदेश में सोमवार से मौसम करवट बदलेगा। इससे यहां भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इस समय में राज्य में तड़के कोहरा पड़ रहा है। हालांकि अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है।
सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में आने का अनुमान है। यह दोपहर से भारी बर्फबारी और बारिश ला सकता है। ऐसे में राज्य में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर का प्रभाव रहने के अनुमान जताए गए हैं।
वहीं 29 और 30 नवंबर को तापमान सामान्य रहेगा। जल्दी बर्फबारी से दिसंबर में ज्यादा ठंड पड़ सकती है। इस तरह प्रदेश में क्रिसमस और नए साल में भी बर्फ पड़ सकती है।