Close Menu
    What's Hot

    तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)

    July 21, 2026

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)
    • चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा
    • 4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद
    • live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, July 21
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)
    शिमला

    तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)

    मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों को दी सौगात
    ravinderBy ravinderJuly 21, 2026Updated:July 21, 20260 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल (Portal) का शुभारंभ (Start) किया। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और रोजगारदाताओं को एकीकृत प्रणाली से जोड़कर प्रदेश में प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए एक मजबूत व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएगा।

    यह पोर्टल एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसमें छात्र अपनी प्रोफाइल, अपनी कौशल क्षमताओं का प्रदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्रों का विवरण अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रोजगार के मौके, ऑनलाइन आवेदन और अपने प्लेसमेंट की स्थिति की निगरानी कर सकेंगे। यह पहल छात्रों को रोजगार के अवसरों और उद्योगों की जरूरत तक सीधी पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगी।

    नियोक्ता भी इस पोर्टल पर पंजीकरण, रिक्त पदों की जानकारी साझा कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त पात्र उम्मीदवारों की प्रोफाइल देखकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे तथा सफल नियुक्तियों की जानकारी विभाग को उपलब्ध करवा सकेंगे। यह एकीकृत प्रणाली नियोक्ताओं और नौकरी के इच्छुक युवाओं के बीच पारदर्शी एवं प्रभावी संवाद सुनिश्चित करेगी तथा भर्ती प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक देरी को कम करेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल पर 164 संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें 136 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 18 पॉलिटेक्निक संस्थान, 5 इंजीनियरिंग कॉलेज व 5 फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से अब तक 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से 23,054 छात्रों की कौशल मैपिंग पूरी हो चुकी है। अब तक 97 नियोक्ता भी इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर जैसे कुशल श्रमिकों की सेवाएं अल्प अवधि के कार्यों के लिए भी प्राप्त की जा सकेंगी। ऐसे कुशल श्रमिक भी इस प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थान इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों का डेटा प्रबंधन, प्रोफाइल अनुमोदन तथा प्लेसमेंट परिणामों की निगरानी कर सकेंगे। इससे संस्थानों को छात्रों का रिकॉर्ड बनाए रखने और संभावित नियोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन को मजबूत बनाने और युवाओं के लिए सार्थक रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा, युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा और कुशल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक विश्वसनीय मंच साबित होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने और राज्य के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप दक्ष बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleचिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)

    By ravinderJuly 21, 202603 Mins Read

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के तकनीकी…

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल हुआ शुरू (Start)

    July 21, 2026

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के PG छात्रों का स्टाइपंड बढ़ा

    July 20, 2026

    4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    July 19, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version